![]()
संभल में क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत रविवार शाम 6:30 बजे संभल कोतवाली क्षेत्र के हल्लुसीड़ा स्थित सिद्धपीठ चामुंडा मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने 23 अगस्त को दिल्ली के शाह ऑडिटोरियम में प्रस्तावित बड़े आयोजन को लेकर रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने इसे यूजीसी कानून की वापसी के लिए चल रहे आंदोलन का अंतिम चरण बताया। 15 हजार किमी की यात्रा पर निकले डॉ. शेखावत ने बताया कि आगामी आयोजन को सफल बनाने के लिए वह करीब 15 हजार किलोमीटर की यात्रा पर निकले हैं। उनकी यात्रा गुजरात से शुरू होकर राजस्थान और मध्य प्रदेश होते हुए उत्तर प्रदेश के संभल तक पहुंची है। उन्होंने कहा कि यूजीसी कानून दिल्ली से लागू हुआ है और इससे जुड़े कार्यालय भी दिल्ली में हैं, इसलिए बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए आंदोलन को दिल्ली तक ले जाना जरूरी है। 8 मार्च के आयोजन का किया जिक्र उन्होंने 8 मार्च को हुए पूर्व आयोजन का भी जिक्र किया। शेखावत के मुताबिक, उस कार्यक्रम की अनुमति रद्द होने के बावजूद बड़ी संख्या में लोग जुटे थे और कई लोगों की गिरफ्तारियां हुई थीं। उन्होंने कहा कि अब 23 अगस्त का आयोजन आंदोलन के निर्णायक चरण के तौर पर किया जाएगा। कानून में विसंगतियों का लगाया आरोप डॉ. शेखावत ने यूजीसी कानून में गंभीर विसंगतियां होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह कानून संविधान से मिले समानता और स्वाभिमान के साथ जीने के अधिकार का हनन करता है। उन्होंने बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए निर्णायक लड़ाई लड़ने का आह्वान किया। सरकार को दी चेतावनी शेखावत ने केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि बच्चों का भविष्य असुरक्षित होता है तो सरकार का भविष्य भी असुरक्षित हो जाएगा। उन्होंने गुजरात की एक घटना का उल्लेख करते हुए दावा किया कि पहले केवल क्षत्रिय समाज में असंतोष था, लेकिन अब सामान्य वर्ग के अन्य लोग भी असंतुष्ट हैं। जांच प्रक्रिया पर उठाए सवाल डॉ. शेखावत ने कानून के कुछ प्रावधानों पर भी सवाल उठाए। उनके अनुसार, बच्चों पर आरोप लगने की स्थिति में सीधे कार्रवाई का प्रावधान है और जांच नहीं की जाएगी। उन्होंने दावा किया कि निर्दोष साबित होने वालों के मामले में शिकायतकर्ता पर कार्रवाई का कोई प्रावधान नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि कानून के तहत गठित जांच समिति और गजट में उनके समुदाय को कोई स्थान या उल्लेख नहीं दिया गया है।उन्होंने कहा कि आंदोलन का उद्देश्य मौजूदा कानून की वापसी के साथ ही भविष्य में ऐसे कानूनों को लागू होने से रोकना भी है।
Source link
संभल पहुंचे करणी सेना अध्यक्ष राज शेखावत:बोले- यूजीसी कानून की वापसी तक जारी रहेगा आंदोलन, दिल्ली आयोजन की बनाई रणनीति,
