Headlines

संभल में चंदौसी चौराहे पर 45 फीट सड़क बनेगी:26 दुकानें टूटेगी, पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा लगाने की मंजूरी मिली




संभल के विनियमित क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण और सम्राट पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा लगाने की तैयारी तेज हो गई है। इसके लिए 26 दुकानों को चिह्नित किया गया है। इन दुकानों के करीब 10 से 12 फीट हिस्से को तोड़ने की कार्रवाई की जानी है। प्रशासन की इस कार्रवाई को लेकर दुकानदारों में विरोध देखने को मिला। विनियमित क्षेत्र के जेई सचिन कुमार ने मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे चिह्नांकन की कार्रवाई शुरू की, जो करीब एक घंटे तक चली। चंदौसी चौराहे के चौड़ीकरण की प्रक्रिया एक साल से जारी संभल कोतवाली कस्बा क्षेत्र स्थित चंदौसी चौराहे के चौड़ीकरण की प्रशासनिक प्रक्रिया पिछले एक साल से चल रही है। सम्राट पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा लगाने के लिए शासन से मंजूरी मिलने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। योजना के तहत सड़क के बीच से 45 फीट जगह खाली कराई जाएगी। इसका उद्देश्य चौराहे पर यातायात व्यवस्था को सुगम बनाना है। इस कार्रवाई की जद में मुजम्मिल, सरफराज, हाजी कल्लन, हाजी लड्डन, फाजिल, फराज, गुफरान, रिजवान, अनवर और जमाल समेत अन्य दुकानदारों की दुकानें आई हैं।
45 फीट जगह PWD को दी जाएगी जेई सचिन कुमार ने बताया कि सड़क के बीच से 45 फीट जगह लोक निर्माण विभाग (PWD) को दी जानी है। इसके बाद चौड़ीकरण का काम शुरू किया जाएगा। PWD के एक्सईएन सुनील प्रकाश ने बताया कि बरसात के बाद सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू कराया जाएगा। इससे पहले विद्युत विभाग की ओर से हाईटेंशन लाइन को शिफ्ट किया जा चुका है। दुकानदार बोले-पक्के कागजात होने के बावजूद तोड़ने की तैयारी दुकानदार जाकिर ने बताया कि इसी मामले को लेकर करीब एक साल पहले उनके चाचा की मौत हो गई थी। उन्होंने कहा कि दुकानों के पक्के कागजात उनके पास हैं। इसके बावजूद प्रशासन बुलडोजर लेकर पहुंच गया। जाकिर के मुताबिक, दुकानों से संबंधित कागजात वह पहले ही अधिकारियों के पास जमा कर चुके हैं।
50 साल पुरानी दुकान तोड़ने का नोटिस मिलने का दावा दुकानदार कल्लन ने बताया कि उनकी दुकान करीब 50 साल पुरानी है और उन्होंने इसे अपने पैसों से खरीदा था। इसके बावजूद उन्हें नोटिस देकर दुकान का हिस्सा तोड़ने के लिए कहा जा रहा है।उन्होंने बताया कि करीब एक साल पहले भी सड़क चौड़ीकरण के लिए दुकान तोड़ने की कार्रवाई की गई थी। अब दोबारा कार्रवाई होने से दुकानदार परेशान हैं। होटल का सामान खाली कर रहे गुफरान होटल मालिक गुफरान ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई की जद में उनका होटल भी आ रहा है। इसके चलते वह होटल का सामान बाहर निकालकर खाली कर रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *