![]()
रोजी रोटी की तलाश में गए पंजाब के दो युवकों को सऊदी अरब में जेल पहुंच गए। रूपनगर जिले के रहने वाले दो युवक गुरदीप सिंह (26) और सुखचैन सिंह को पाकिस्तानी नागरिक की हत्या के के मामले में सजा सुनाई गई है। इससे उनके परिवार में चिंता और सदम का माहौल बना हुआ है। क्योंकि उनको बचाने के लिए सऊदी कोर्ट में लड़ने के लिए वकील फीस जुटाने उनके लिए मुश्किल हो गया है। इसको लेकर वह सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं। इसमें दया याचिका लगाने के लिए युवकों के परिवार के पास मात्र 30 दिन का समय बचा है। युवकों की जान बचाने के लिए दया याचिका (मर्सी पिटीशन) दाखिल करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। मामले की जानकारी मिलने पर भारतीय जनता पार्टी की नेत्री मेजर अंजू बाला सिंह ने 7 अक्टूबर को पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। इसके बाद 9 अक्टूबर को उन्होंने पंजाब के राज्यपाल को औपचारिक आवेदन सौंपा। साथ ही, रियाद स्थित भारतीय दूतावास, विदेश मंत्रालय और संबंधित उच्च अधिकारियों को ईमेल भेजकर त्वरित कार्रवाई की अपील की है। पीड़ित परिवारों ने राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन हरजीत ग्रेवाल से भी मुलाकात कर मदद की गुहार लगाई है। आर्थिक तंगी बनी रोड़ा, एनआरआई से मदद की अपील मेजर अंजू बाला सिंह ने बताया कि दोनों युवकों के परिवारों की आर्थिक स्थिति बेहद दयनीय है। सऊदी अरब में कानूनी लड़ाई लड़ने, वकील की भारी-भरकम फीस चुकाने और ब्लड मनी/दया याचिका की कागजी प्रक्रिया पूरी करने का खर्च उठाना इन परिवारों के बस से बाहर है। उन्होंने दुनियाभर में बसे एनआरआई (NRI) पंजाबी भाइयों और समाजसेवी संगठनों से आगे आकर कानूनी व वित्तीय सहायता जुटाने की अपील की है, ताकि समय रहते प्रक्रिया पूरी कर दोनों निर्दोष युवकों की जान बचाई जा सके।
Source link
सऊदी जेल में रोपड़ के दो युवक:विदेश मंत्रालय-राज्यपाल से मदद की गुहार, पाकिस्तानी की हत्या का आरोप, दया याचिका को 30 दिन बचे
