चंडीगढ़| प्रेस लाइट प्वाइंट के पास 21 अगस्त को हुए सड़क हादसे के मामले में थाना-3 पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। मौली जागरां कॉम्प्लेक्स निवासी अंजू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि हादसे के समय आरोपी वाहन चालक ने उनके बेटे और उसके दोस्त को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।हादसे के बाद आसपास के लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए पीजीआई ले जाया गया, जहां उन्हें भर्ती करवाया गया। स्टेट बायोडायवर्सिटी बोर्ड और यूटी बायोडायवर्सिटी काउंसिल की 16वीं नेशनल मीट रविवार को चंडीगढ़ में आयोजित होगी। द होटल माउंटव्यू के कॉनफ्लुएंस हॉल में सुबह 10:30 बजे होने वाले कार्यक्रम में पंजाब के गवर्नर और यूटी प्रशासक गुलाब चंद कटारिया चीफ गेस्ट होंगे। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे, जबकि हरियाणा के पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव मंत्री राव नरबीर सिंह स्पेशल गेस्ट के तौर पर शामिल होंगे।नेशनल बायोडायवर्सिटी अथॉरिटी की ओर से आयोजित इस मीट में देशभर के स्टेट बायोडायवर्सिटी बोर्ड और यूटी बायोडायवर्सिटी काउंसिल से जुड़े प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम में डिग्निटरीज के एड्रेस, लैंप लाइटिंग और केंद्रीय मंत्री का की-नोट एड्रेस होगा। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वालों का फेलिसिटेशन किया जाएगा और कई नॉलेज प्रोडक्ट्स भी रिलीज किए जाएंगे।मीट का मकसद देश में बायोडायवर्सिटी कंजर्वेशन से जुड़े प्रयासों को मजबूत करना और विभिन्न राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के बीच अनुभव और नॉलेज शेयरिंग को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम का समापन नेशनल एंथम और हाई-टी के साथ होगा।
Source link
सड़क हादसे में 2 युवक घायल, अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज
