Headlines

सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर जनपंचायत 25 को:उकलाना में जनसंगठन मंच ने किया हड़ताल का समर्थन, पक्का करने की मांग




हिसार के उकलाना में जन संगठन मंच उकलाना की बैठक सोमवार को बलबीर सिंह बौद्ध की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का संचालन कामरेड मियां सिंह बिठमड़ा ने किया। बैठक में सफाई कर्मचारियों की पिछले 18-19 दिनों से जारी हड़ताल और उनकी मांगों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन के जिला प्रधान मियां सिंह बिठमड़ा ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 25 अगस्त को उकलाना क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों की ओर से जन पंचायत का आयोजन किया जाएगा। जन पंचायत के माध्यम से सफाई कर्मचारियों की मांगों को मजबूती से उठाते हुए सरकार एवं प्रशासन से उनकी समस्याओं का समाधान करने की मांग की जाएगी। प्रदेश सकार के रवैये की निंदा की बैठक में वक्ताओं ने सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान सरकार एवं प्रशासन द्वारा अपनाए जा रहे रवैये की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने मांग की कि सफाई कर्मचारियों के साथ किए गए समझौते को तत्काल लागू किया जाए और लंबे समय से सेवाएं दे रहे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार को दमनकारी नीति अपनाने की बजाय कर्मचारियों के साथ बातचीत कर समस्या का स्थायी समाधान निकालना चाहिए। बैठक के बाद जन संगठन मंच के सदस्यों ने धरना स्थल पर पहुंचकर नगर पालिका के हड़ताली कर्मचारियों से मुलाकात की और उनके आंदोलन को अपना समर्थन दिया। इस अवसर पर इंटक प्रधान केसर बेरिया, सीटू नेता रामकुमार जांगड़ा, एटक नेता विजय बेरिया, रिटायर्ड कर्मचारी संघ के नेता बलबीर बौद्ध, सद्भावना मंच के नेता साबुद्दीन, नरेश पहलवान तथा किसान सभा के नेता मास्टर फूल सिंह कुंडू सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *