![]()
जयपुर में सब्जियों के बीच में गांजे की खेती की जा रही थी। आमेर थाना पुलिस और एएनटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई कर खेत से 3347 गांजे के पौधे उखाड़कर जब्त किए। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। डीसीपी (नॉर्थ) करण शर्मा ने बताया कि आमेर थाना पुलिस और एएनटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई की। ANTF से मिली सूचना पर टीम ने आमेर इलाके में छापराड़ी गांव के खेत में सर्च किया। जांच में खेत में सब्जियों के आड़ में गांजे की खेती मिली। गांजे की खेती को छुपाने के लिए चारों तरफ सब्जियां उगाई हुई थी। पुलिस ने जड़ सहित 3347 हरे गांजे के पौधे उखड़वाकर जब्त किए, जिनका कुल वजन 481.650 किलोग्राम पाया गया। पुलिस जांच में अवैध खेती मूलचंद मीणा निवासी सीतारपुरा की ढाणी छापराड़ी आमेर की बताई गई है। पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत FIR दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
Source link
सब्जियों के बीच में गांजे की खेती:पुलिस ने दबिश देकर 3347 हरे गांजे के पौधे जब्त किए, आरोपी फरार
