Headlines

समस्तीपुर- गणेश चतुर्थी पर गांव आए युवक की मौत:परिजन बोले- पीटकर हत्या की गई; पुलिस ने कहा- गिरकर सिर में चोट लगी




समस्तीपुर के रोसड़ा थाना क्षेत्र के मोतीपुर फतेहपुर गांव में सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव के ही हेमंत पासवान के पुत्र लालटून पासवान के रूप में हुई है। वह दो दिन पहले ही गणेश चौथ की पूजा में शामिल होने के लिए गुजरात से घर लौटा था। उसके हाथ और पेट के पास चोट के निशान मिले हैं। इस कारण परिजनों ने पीट-पीटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। हालांकि, पुलिस के अनुसार युवक के असंतुलित होकर गिरने से सिर में चोट लगी थी, जिससे उसकी मौत होने की बात सामने आई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारण की स्थिति और स्पष्ट होगी। गुजरात में मजदूरी करता था लालटून पासवान मृतक के चाचा सीताराम पासवान ने बताया कि लालटून गुजरात में रहकर बोरी उठाने का काम करता था। गणेश चौथ के मौके पर वह दो दिन पहले ही पूजा में शामिल होने के लिए गांव आया था। सोमवार सुबह करीब 10 बजे नाश्ता करने के बाद वह घर से निकला था। इसके बाद वह देर शाम तक वापस नहीं लौटा। इसी दौरान परिजनों को सूचना मिली कि मोतीपुर के पास सड़क किनारे एक युवक पड़ा हुआ है। सूचना मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो उसकी पहचान लालटून के रूप में हुई। उस समय उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने उसके हाथ और पेट के पास चोट के निशान देखे। इसके बाद परिजनों ने पीट-पीटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई। सीताराम पासवान ने बताया कि लालटून दो दिन पहले ही गुजरात से गांव आया था। गांव में उसकी किसी से दुश्मनी की जानकारी परिवार को नहीं है। वह लंबे समय से गुजरात में रहकर मजदूरी करता था। घटना की सूचना मिलने के बाद रोसड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस पदाधिकारी ने क्या कहा रोसड़ा के डीसीपी संजय सिन्हा ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर रोसड़ा थाने की पुलिस को मौके पर भेजा गया था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक असंतुलित होकर गिर गया था, जिससे उसके सिर में चोट लगी। वह काफी देर तक सड़क किनारे पड़ा रहा और समय पर किसी की नजर नहीं पड़ने के कारण उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि परिवार की ओर से अभी तक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी अवलोकन किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *