![]()
समस्तीपुर में गुरुवार देर शाम ज्वेलरी शॉप में लूट की कोशिश हुई है। विरोध करने पर अपराधियों ने दुकानदार को गोली मार दी। बुलेट बाएं पैर के पास लगी हुई है। इस दौरान 2 राउंड फायरिंग हुई है। घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया है। घटना विभूतिपुर थाना क्षेत्र की है। पीड़ित दुकानदार दिनेश साह ने बताया कि पंचवटी चौक पर यूनियन बैंक के सामने मेरी दुकान है। दुकान बंद करने की तैयारी कर रहा था। इस दौरान बोलेरो से 7 अपराधी पहुंचे। चार नीचे उतरे, जबकि तीन गाड़ी में ही बैठे रहे। चारों बदमाश दुकान पर आकर पिस्टल निकाल लिया और गल्ले की चाबी मांगी। मैंने कहा कि अभी मालिक नहीं है। इसके बाद सभी ने लूटपाट करना चाहा। इसी दौरान एक बदमाश ने दो राउंड गोली चला दी। एक गोली पैर में लग गई। हल्ला होने पर आसपास के लोग जुटने लगे। इस बीच सभी बदमाश फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग जख्मी दुकानदार के समधी कारोबारी उमेश प्रसाद ने बताया कि इन दिनों लगातार जेवर दुकानदारों को निशाना बनाया जा रहा है। कहीं भी उन्हें गोली मार दी जा रही है। सरकार दुकानदारों का सुरक्षा प्रदान करें। ताकि लोग सुरक्षित होकर अपना कारोबार कर सके। इस मामले में जो भी शामिल है, उसकी गिरफ्तारी जल्द से जल्द होनी चाहिए। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस वहीं, इस संबंध में रोसड़ा के डीएसपी संजय सिन्हा ने बताया कि सूचना मिलती ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायल से पूछताछ की जा रही है। बदमाशों का हुलिया बताया है। पुलिस की टीम बदमाशों के भागने की दिशा में लगी सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।
Source link
समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में लूट की कोशिश:विरोध करने पर ज्वेलर्स को मारी गोली, पैर में लगी बुलेट; बोलेरो से 7 हथियारबंद अपराधी पहुंचे थे
