![]()
राजधानी रायपुर में जलभराव को लेकर नाराज एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक लालपुर फलमंडी के पास सड़क पर पानी भरे होने को लेकर नगर निगम की व्यवस्था पर नाराजगी जताता नजर आ रहा है। इसी दौरान वह सरकार और महापौर के खिलाफ कथित तौर पर अपशब्दों का इस्तेमाल करता है। वीडियो सामने आने के बाद भाजपा पार्षदों ने युवक के खिलाफ शिकायत की है। लालपुर फलमंडी के पास बनाया वीडियो बताया जा रहा है कि लालपुर फलमंडी के आसपास बारिश के बाद सड़क पर काफी पानी जमा हो गया था। इसी बात से युवक नाराज था। वह मौके पर जल निकासी की व्यवस्था को लेकर सवाल उठाते हुए सरकार और महापौर के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने लगा। वीडियो वायरल होने के बाद BJP पार्षदों की शिकायत वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भाजपा पार्षदों ने मामले को लेकर पुलिस से शिकायत की है। बीजेपी पार्षदों का कहना है कि जलभराव जैसी समस्या को लेकर विरोध या शिकायत करना अलग बात है, लेकिन जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सार्वजनिक रूप से अभद्र भाषा का इस्तेमाल उचित नहीं है। उन्होंने युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस कर रही वीडियो की जांच भाजपा पार्षदों की शिकायत के बाद पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वीडियो कब और कहां बनाया गया तथा उसमें दिखाई दे रहा युवक कौन है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अब पढ़े पुलिस अधिकारियों ने क्या कहा डीसीपी तारकेश्वर पटेल ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा, कि पार्षदों के प्रतिनिधी मंडल ने शिकायत की है। मामलें में जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
Source link
सरकार-महापौर को युवक ने दी गालियां…VIDEO:लालपुर फलमंडी में पानी भरने से था नाराज, वीडियो वायरल; BJP पार्षदों ने की शिकायत
