Headlines

सरगुजा में गैस गोदाम सील, खाद्य विभाग ने की कार्रवाई:जांच में 42 सिलेंडरों के सील टूटे मिले, अनियमितता की शिकायत पर जांच




सरगुजा के उदयपुर में गैस एजेंसी में अनियमितता एवं मनमानी की शिकायत पर खाद्य विभाग की टीम ने गैस एजेंसी के गोदाम की जांच की। जांच के दौरान एजेंसी के गोदाम में अनियमितताएं मिलने पर खाद्य विभाग ने गोदाम को सील कर दिया है। जांच के दौरान एजेंसी संचालक द्वारा टीम को गुमराह करने के उद्देश्य से 214 खाली सिलेंडरों के बीच 42 भरे हुए सिलेंडर रख दिया था, जिनके सीट टूटे हुए मिले। इन से 11 सिलेंडरों में 5 से 10 किलोग्राम तक गैस कम पाई गई। शिकायत के बाद जांच में पहुंची टीम उदयपुर में भारत गैस एजेंसी के संचालक के खिलाफ उपभोक्ताओं ने मनमानी की शिकायत की थी। कलेक्टर को सौंपे गए शिकायत में उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया था कि संचालक द्वारा मनमाने तरीके से गैस सिलंेडरों की कीमत वसूली जा रही है। शिकायत के अनुसार एजेंसी संचालक द्वारा ग्राहकों का सिलेंडर बुक कर दिया जाता है और ग्राहकों के खाते में डीबीटीएल की राशि जमा हो जाती है। इन सिलेंडरों को एजेंसी संचालक द्वारा कालाबाजारी कर बेच दिया जा रहा है। एजेंसी संचालक द्वारा अभद्रता एवं गाली-गलौज की शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। शिकायत की जांच के लिए सहायक खाद्य अधिकारी चिंत्रकांत धु्रव, खाद्य निरीक्षक सतपाल सिंह सहित कर्मचारियों की टीम बुधवार को उदयपुर पहुंची। जांच के दौरान एजेंसी के गोदाम के रिकार्ड एवं उपलब्ध स्टॉक में अंतर पाया गया। भारत गैस के गोदाम में इंडेन कंपनी के 32 खाली सिलेंडर भी पाए गए। दूसरी कंपनी का सिलेंडर क्यों रखा गया है? इसका भी जवाब एजेंसी संचालक ने नहीं दिया। गैस सिलेंडर के लिए मांगी जाती है अतिरिक्त राशि मौके पर विभाग की टीम ने शिकायतकर्ताओं का बयान भी दर्ज किया। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि गैस टंकी के नंबर का मिलान नहीं होने पर दूसरी बार रिफलिंग के लिए गैस देने से इनकार किया जाता था और गैस उपलब्ध कराने के नाम पर अवैध राशि की मांग की जाती थी। एजेंसी पर गैस सिलेंडरों को कथित तौर पर ब्लैक में 2,000 से 3,000 रुपये तक में बेचने के आरोप भी लगाए हैं। मौके पर झिरमिटी ग्राम पंचायत के सरपंच एवं पंच, गैस उपभोक्ताओं और शिकायतकर्ताओं की मौजूदगी में पंचनामा तैयार किया गया। इसके बाद सूरज भारत गैस एजेंसी के गैस गोदाम को सील कर दिया गया। जांच के दौरान शिकायतकर्ता गौतम सोनी, पंकज अग्रहरि, योगेश साहू, राहुल अग्रहरि, विशाल अग्रहरि, चंदन एक्का (झिरमिटी सरपंच), ऋषिकेश सोनी, गोविंदा साहू, सतीश सोनी सहित ग्रामीण मौजूद रहे। जांच अधिकारियों ने बताया कि जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *