Headlines

सलूंबर में जिला स्तरीय समारोह,आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिले 1100 रुपए:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने DBT से राशि ट्रांसफर की




‘सक्षम नारी, स्वस्थ बचपन, समृद्ध राजस्थान’ थीम पर शनिवार को सलूंबर में राज्य स्तरीय समारोह का जिला स्तरीय आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सानिध्य में महिला लाभार्थियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस दौरान विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को डीबीटी के माध्यम से राशि हस्तांतरित की गई। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लाभार्थियों से सीधा संवाद किया। जिला स्तरीय कार्यक्रम का प्रसारण कलेक्ट्रेट परिसर में किया गया, जिसे मौजूद महिला लाभार्थियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और विभागीय कार्मिकों ने देखा। रक्षाबंधन के अवसर पर राज्य की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और साथिन बहनों को ₹1100 की राशि डीबीटी के माध्यम से प्रदान की गई। सरकार की ओर से इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया गया। 27 आशान्वित ब्लॉकों में किशोरी बालिका योजना शुरू कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के 27 आशान्वित ब्लॉकों में किशोरी बालिका योजना का शुभारंभ भी किया। योजना के तहत किशोरियों के स्वास्थ्य, पोषण और समग्र विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। जिला कलेक्टर मुहम्मद जुनैद ने बताया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला लाभार्थियों के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग से जुड़ी योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों तक योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाकर उन्हें सशक्त बनाना है। अधिकारी-कर्मचारी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रहे मौजूद कार्यक्रम में विजयराज मीणा, उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग सलूंबर, प्रकाश चौबीसा, बाल विकास परियोजना अधिकारी सराड़ा, पलक जैन, बाल विकास परियोजना अधिकारी सलूंबर सहित महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन चंद्रवीर सिंह भाटी ने किया। आयोजन जिला प्रशासन सलूंबर और महिला एवं बाल विकास विभाग सलूंबर के संयुक्त तत्वावधान में हुआ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *