![]()
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (यूएफबीयू) की ओर से 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित बैंक हड़ताल के चलते सलूंबर में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और राजस्थान ग्रामीण बैंक की शाखाओं में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेगी। इससे ग्राहकों को शाखा स्तर पर होने वाले कई जरूरी बैंकिंग कार्यों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 27 सितंबर को चयनित शाखाएं खुली रहेंगी
अग्रणी जिला प्रबंधक प्रवीण सिंह ने बताया- भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग तथा भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशों के अनुरूप एटीएम में पर्याप्त नकदी उपलब्ध रखने की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों एवं राजस्थान ग्रामीण बैंक के स्थानीय प्रबंधन द्वारा चयनित शाखाओं को रविवार, 27 सितंबर को भी संचालित रखने की व्यवस्था की जा रही है। इन शाखाओं के माध्यम से ग्राहकों को नकद निकासी, जमा सहित आवश्यक बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। बैंक अधिकारियों ने ग्राहकों से अपील की है कि हड़ताल के दौरान यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और एटीएम जैसी डिजिटल सुविधाओं का अधिकाधिक उपयोग करें। वहीं, जिन कार्यों के लिए शाखा में जाना जरूरी है, उन्हें हड़ताल शुरू होने से पहले ही पूरा करने की सलाह दी गई है।
Source link
सलूंबर में 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल:लगातार 3 दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित, 27 को खुलेंगी चयनित बैंक शाखाएं
