Headlines

51 मवेशियों से भरा कंटेनर पकड़ा:बृजपुर में 4 तस्कर हिरासत में, मवेशी ठूंस-ठूंसकर भरे थे




पन्ना जिले की बृजपुर थाना पुलिस ने नागौद-कालिंजर मार्ग पर मवेशियों की अवैध तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने क्रूरतापूर्वक ले जाए जा रहे 51 मवेशियों से भरा एक तेज रफ्तार कंटेनर जब्त करते हुए चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक, नागौद की तरफ से आ रहे एक संदिग्ध कंटेनर (MP 20 ZX 6974) को पुलिस टीम ने घेराबंदी कर रोका। तलाशी लेने पर कंटेनर के भीतर अमानवीय परिस्थितियों में 51 मवेशी ठूंस-ठूंसकर भरे पाए गए। इनमें 20 वयस्क भैंस, 5 वृद्ध भैंस, 6 पड़िया और 19 कटड़े शामिल थे। पुलिस ने सभी मवेशियों को सुरक्षित लुहारहाई गौशाला भिजवा दिया है। चार आरोपियों पर केस दर्ज कंटेनर में सवार चार आरोपी-चालक इरफान खान, साकील अहमद, मुहम्मद अरबाज और अमीर अशरफ मवेशियों के परिवहन से जुड़े कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। साथ ही उन्हें BNS की धारा 35(3) का नोटिस थमाया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *