Headlines

सहयोग शिविर की शिकायत पर DM स्कूल पहुंची:शिवहर में जल्द नए भवन का होगा निर्माण




शिवहर में जिला प्रशासन के ‘सहयोग शिविर’ में दर्ज शिकायतों पर अब केवल सुनवाई ही नहीं, बल्कि धरातल पर कार्रवाई भी देखने को मिल रही है। इसका ताजा उदाहरण पुरनहिया प्रखंड स्थित राजकीय मध्य विद्यालय चकफतेहा (कन्या) है, जहां भवन की समस्या को लेकर मिली शिकायत पर जिलाधिकारी ने तत्काल संज्ञान लिया। जिलाधिकारी ने स्वयं विद्यालय पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सामने आया कि विद्यालय बांध के किनारे स्थित है और यहां बुनियादी सुविधाओं का गंभीर अभाव है। पूरे विद्यालय में केवल एक भवन है, जिसमें दो कमरे, एक कार्यालय और एक बरामदा है। नए विद्यालय भवन का निर्माण शुरू कराने की पहल इन्हीं सीमित संसाधनों में छात्र-छात्राओं की पढ़ाई संचालित हो रही है, जिससे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रभावित हो रही है। जिलाधिकारी ने मौके पर स्थिति का निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालय के लिए अतिरिक्त भूमि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा। भूमि उपलब्ध होते ही विभागीय स्वीकृति लेकर नए विद्यालय भवन का निर्माण शुरू कराने की पहल की जाएगी। नए विद्यालय भवन में पढ़ाई करने का मौका मिलेगा शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और बच्चों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में प्रशासन की यह पहल स्थानीय लोगों और विद्यालय परिवार के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है। ग्रामीणों और विद्यालय परिवार ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन की इस पहल से वर्षों से चली आ रही भवन की समस्या का स्थायी समाधान होगा और बच्चों को जल्द ही सुरक्षित, पर्याप्त और आधुनिक सुविधाओं से युक्त नए विद्यालय भवन में पढ़ाई करने का अवसर मिलेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *