Headlines

सहरसा कोर्ट से पुलिस हिरासत से भागा आरोपी:आधे घंटे बाद दबोचा गया, पेशी के दौरान हुआ था फरार, पुलिस दर्ज करेगी नई FIR




सहरसा कोर्ट परिसर से पुलिस हिरासत से एक आरोपी फरार हो गया। हालांकि, पुलिस की तत्परता से उसे करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान सोनबरसा राज थाना क्षेत्र के सोहा रजवाड़ा वार्ड संख्या-5 निवासी नितीश कुमार के रूप में हुई है। सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ ने कहा कि आरोपी के भागने के मामले में सहरसा सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। न्यायालय में पेशी के लिए सहरसा कोर्ट लाया गया था
दरअसल,नितीश कुमार पर काशनगर थाना क्षेत्र में 17 जुलाई को वीडियो कैमरा छीनने का आरोप है। इस मामले में पुलिस ने उसे 18 जुलाई की रात गिरफ्तार किया था। रविवार देर शाम उसे न्यायालय में पेशी के लिए सहरसा कोर्ट लाया गया था। न्यायालय में पेशी के दौरान आरोपी नितीश कुमार ने शौचालय जाने का बहाना बनाया और पुलिस अभिरक्षा से भाग निकला। उसके फरार होते ही पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने तत्काल पीछा किया और कोर्ट परिसर के सामने सतपोखरा के समीप उसे खदेड़कर पकड़ लिया। सिमरी बख्तियारपुर के एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि पुलिस हिरासत से भागने के इस मामले में सहरसा सदर थाना में अलग से प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। फिलहाल, आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *