![]()
सहरसा के बनगांव रोड स्थित आशा इमरजेंसी हॉस्पिटल एंड चाइल्ड केयर में सोमवार देर शाम एक 14 वर्षीय बालिका की ऑपरेशन के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। घटना के बाद निजी क्लिनिक के सभी स्टाफ और डॉक्टर मौके से फरार हो गए। मृतका की पहचान महिषी थाना क्षेत्र के झाझा नवटोलिया वार्ड नंबर 7 निवासी गंगाराम मुखिया की पुत्री काजल कुमारी के रूप में हुई है। काजल की मां अंजू देवी ने बताया कि शनिवार दोपहर उन्होंने अपनी बेटी को डॉक्टर को दिखाया था। सोमवार शाम निजी क्लिनिक में ऑपरेशन किया गया जांच के बाद डॉक्टर ने बताया था कि काजल के ब्रेन में पानी है और ऑपरेशन से वह ठीक हो जाएगी। इसी के चलते सोमवार शाम निजी क्लिनिक में ऑपरेशन किया गया, लेकिन ऑपरेशन के दौरान ही उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही के कारण उनकी बेटी की जान गई। आक्रोशित परिजनों ने बनगांव-बरियाही मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और मुआवजे की मांग की। घटना की सूचना मिलते ही सहरसा सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। सदर थाना के सब इंस्पेक्टर राघवेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Source link
सहरसा में ऑपरेशन के दौरान 14 वर्षीय बच्ची की मौत:डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, परिजनों ने सड़क जाम किया, अस्पताल स्टाफ फरार
