Headlines

सांपला नगरपालिका चेयरमैन ने साधा विपक्ष पर निशाना:प्रवीण कोच बोले- विपक्षी दलों की राजनीतिक जमीन खिसक चुकी, चुनाव आयोग पर सवाल उठाना गलत




रोहतक जिले के सांपला नगरपालिका चेयरमैन और भाजपा नेता प्रवीण कोच ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने वाले विपक्षी दलों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों की राजनीतिक जमीन खिसक चुकी है, इसलिए वे बेवजह आयोग पर आरोप लगा रहे हैं। मंगलवार को प्रेस वार्ता के दौरान प्रवीण कोच ने बताया कि चुनाव आयोग एक स्वतंत्र संवैधानिक संस्था है। इसके कामकाज में सरकार का कोई दखल नहीं होता। देश में चुनाव प्रक्रिया तय नियमों और कानून के तहत चलती है। विपक्ष एसआईआर पर उठाता रहा सवाल उन्होंने कहा कि विपक्ष एसआईआर (SIR) को लेकर लगातार सवाल उठा रहा है। जबकि चुनाव आयोग ने इससे जुड़ी प्रक्रिया और मतदाता सूची की सुविधाएं सार्वजनिक की हैं। आयोग के पोर्टल पर मतदाता अपना नाम खोज सकते हैं, दस्तावेज जमा कर सकते हैं और सूची डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवीण कोच ने यह भी बताया कि चुनाव आयोग के तीनों आयुक्तों ने प्रेस नोट जारी कर एसआईआर पर स्थिति साफ की है। उनके अनुसार, आयोग के सदस्यों ने आपसी सहमति से फैसले लिए हैं। बिना ठोस आधार के आयोग की प्रक्रिया पर सवाल उठाना ठीक नहीं है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *