![]()
रोहतक जिले के सांपला स्थित सर छोटू राम राजकीय महिला महाविद्यालय में “एक पेड़- मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम प्राचार्या डॉ. संतोष हुड्डा के मार्गदर्शन में इको क्लब, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) और एनसीसी के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। इस दौरान इको क्लब, एनएसएस के स्वयं सेवकों और एनसीसी कैडेट्स ने महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के दर्जनों पौधे लगाए। सभी छात्राओं ने पौधों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प भी लिया। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश छात्राओं ने पौधारोपण कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया। प्राचार्या डॉ. संतोष हुड्डा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आग्रह किया। डॉ. हुड्डा ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम छात्राओं में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और हरित भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
Source link
सांपला महाविद्यालय में छात्राओं ने किया पौधारोपण:एक पेड़- मां के नाम के तहत लगाए दर्जनों पौधे, पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया
