![]()
सागर जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पद को लेकर चल रहा विवाद गुरुवार को रि-काउटिंग के बाद खत्म हुआ। रिकाउंटिग में अंकलेश्वर दुबे ने 11 वोटों से अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। पुनर्मतगणना में अंकलेश्वर दुबे को 572 वोट और प्रतिद्वंद्वी एडवोकेट संजय द्विवेदी को 561 वोट मिले हैं। पुनर्मतगणना की पूरी वीडियोग्राफी कराई गई है। दरअसल, सागर में जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव के चलते 21 अगस्त को मतदान हुआ था। इसके बाद 22 अगस्त को मतगणना की गई। मतगणना में ज्यादा वोट मिलने पर प्रत्याशी अधिवक्ता अंकलेश्वर दुबे जीत मानकर चल रहे हैं। इसी बीच मतगणना में ज्यादा मतपत्र गिने जाने के आरोप को लेकर विवाद शुरू हुआ। प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी अधिवक्ता संजय द्विवेदी ने मतों की गिनती में भिन्नता, 1350 के बजाय 1355 मतपत्र गिने जाने की बात कहते हुए आपत्ति दर्ज कराई थी। उन्होंने मप्र राज्य अधिवक्ता परिषद में अपील की। रि-काउंटिंग की वीडियोग्राफी कराई गई
अपील पर मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद जबलपुर की विशेष समिति ने पुनर्मतगणना का आदेश जारी किया। पुनर्मतगणना को निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने उच्च न्यायालय जबलपुर के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस संजय द्विवेदी को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया। गुरुवार को तय समय पर पुनर्मतगणना शुरू कराई गई। वीडियो रिकॉर्डिंग के बीच पूरी हुई काउंटिंग में अधिवक्ता अंकलेश्वर दुबे ने 11 वोटों से जीत हासिल की है। जीतने के बाद उन्हें विजेता घोषित किया गया है। उनके साथी अधिवक्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। आतिशबाजी की। अधिवक्ताओं को हेल्थ इंश्योरेंस कराना प्राथमिकता
नवनियुक्त अध्यक्ष अंकलेश्वर दुबे ने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं। अध्यक्ष बनने के बाद हमारी प्राथमिकता है कि वकीलों को कैशलेस 5 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस, सीनियर अधिवक्ताओं को पेंशन और नए अधिवक्ताओं को 5 साल तक हर महीने 15 हजार रुपए दिलाने के प्रयास किए जाएंगे।
Source link
सागर जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बने अंकलेश्वर दुबे:रि-काउटिंग में प्रतिद्वंदी एडवोकेट संजय द्विवेदी से 11 वोट ज्यादा मिले, 1350 वोटों की हुई गिनती
