![]()
शिवपुरी के नया अमोला में शराब दुकान को लेकर बुधवार को महिलाओं और प्रशासन के बीच दिनभर विरोध और बातचीत चलती रही। महिलाएं शराब दुकान को आबादी वाले इलाके से हटाने की मांग कर रही थीं। प्रशासन ने 5 दिन में कार्रवाई का भरोसा दिया, जिसके बाद महिलाओं ने फिलहाल विरोध खत्म कर दिया। बुधवार को आबकारी विभाग के अधिकारी पुलिस और शराब दुकान संचालक के साथ नया अमोला पहुंचे। दुकान खुलने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में महिलाएं बस स्टैंड के पास काली माता मंदिर पर जमा हो गईं। इसके बाद करैरा तहसीलदार, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। अमोला थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह सेंगर, आबकारी अधिकारियों और पुलिस ने महिलाओं से बातचीत की। करीब एक घंटे बाद महिलाएं अधिकारियों को ज्ञापन देने के लिए तैयार हुईं। शराब दुकान तक पहुंचीं। उन्होंने दुकान बंद करने और इसे दूसरी जगह ले जाने की मांग रखी। हाईवे पर चक्काजाम की चेतावनी दुकान तुरंत बंद नहीं होने पर महिलाएं बस स्टैंड की ओर बढ़ने लगीं। उन्होंने हाईवे पर चक्काजाम करने की चेतावनी दी। इसके बाद अमोला चौकी, हाईवे चौकी और सुरवाया थाना क्षेत्र से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। 5 दिन में कार्रवाई के भरोसे पर विरोध खत्म महिलाओं ने शराब दुकान को 5 दिन के अंदर दूसरी जगह ले जाने की मांग की। उनका कहना था कि दुकान को आबादी वाले और सार्वजनिक आने-जाने वाले इलाके से हटाया जाए। उन्होंने गांव में नशीले पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने की मांग भी रखी। प्रशासनिक अधिकारियों ने महिलाओं को 5 दिन में कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद महिलाएं चक्काजाम नहीं करने और फिलहाल विरोध खत्म करने पर सहमत हो गईं। इससे एक दिन पहले मंगलवार को महिलाओं ने शराब दुकान में घुसकर शराब की पेटियां बाहर निकाली थीं और उनमें आग लगा दी थी।
Source link
सागर शराबकांड: शिवपुरी में महिलाओं ने पेटियां जलाईं:दुकान शिफ्ट करने की मांग पर अड़ीं, धरने पर बैठीं; 5 दिन में कार्रवाई का आश्वासन
