![]()
चित्तौड़गढ़ के निंबाहेड़ा शहर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार, 4 सितंबर को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। जन्माष्टमी को लेकर पूरे शहर में भक्तिमय माहौल है। प्रमुख कृष्ण मंदिरों को आकर्षक तरीके से सजाया गया है और सुबह से ही श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। निंबाहेड़ा में जन्माष्टमी के मुख्य आकर्षण भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित झांकियां हैं। शहर के प्रसिद्ध जेके राधा कृष्णा मंदिर और श्री कल्लाजी वेदपीठ में बाल स्वरूप भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकियां सजाई गई हैं। झांकियों के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। 50 क्विंटल पंजीरी का भोग, भक्तों में होगा वितरण जन्माष्टमी पर हर साल की तरह इस बार भी 50 क्विंटल पंजीरी का भोग लगाया गया है। दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को पंजीरी का प्रसाद वितरित किया जा रहा है। मंदिरों में ठाकुरजी का पंचामृत से अभिषेक कर नए वस्त्र और आभूषणों से विशेष शृंगार किया गया है। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय विशेष महाआरती होगी। इसके बाद श्रद्धालुओं को पंजीरी और माखन-मिश्री का प्रसाद बांटा जाएगा। श्री राम गोशाला में होगा मुख्य दही हांडी कार्यक्रम इस बार निंबाहेड़ा का मुख्य दही हांडी कार्यक्रम श्री राम गोशाला में आयोजित किया जा रहा है। मटकी फोड़ प्रतियोगिता में विभिन्न टीमें हिस्सा लेंगी। विजेता टीम के लिए विशेष और आकर्षक पुरस्कारों की घोषणा की गई है। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मध्यरात्रि में कृष्ण जन्म के साथ जयकारों और महाआरती से शहर का माहौल और भक्तिमय हो जाएगा।
Source link
जन्माष्टमी पर जेके मंदिर में 50 क्विंटल पंजीरी का भोग:चित्तौड़गढ़ के निंबाहेड़ा में धूमधाम से मन रहा त्योहार, रात 12 बजे होगी महाआरती
