Headlines

सावन के पहले सोमवार जलाभिषेक जारी:हजारों श्रद्धालुओं ने किया अभिषेक, पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद




सावन के पहले सोमवार पर जिलेभर के शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह करीब चार बजे शुरू हुआ भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा, जबकि देर रात तक भी श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना रही। भमरौआ शिव मंदिर, पंजाब नगर शिव मंदिर, रठौड़ा शिव मंदिर, शाहाबाद स्थित लकी बाग शिव मंदिर, डिलारी शिव मंदिर सहित जिले के सैकड़ों शिवालयों में हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। एएसपी ने मंदिरों और कांवड़ मार्गों का किया निरीक्षण पूरे दिन सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए पुलिस अधिकारी लगातार भ्रमण करते रहे। अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने सुबह थाना सिविल लाइन क्षेत्र के पंजाब नगर शिव मंदिर और भमरौआ शिव मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके बाद दोपहर में उन्होंने विभिन्न कांवड़ मार्गों, रूट डायवर्जन प्वाइंट और ड्यूटी स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।
सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की समीक्षा निरीक्षण के दौरान एएसपी ने मंदिर परिसर, पार्किंग व्यवस्था, बैरिकेडिंग, कांवड़ मार्ग, ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए गए इंतजामों की समीक्षा की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी सतर्कता, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। साथ ही श्रद्धालुओं के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। सीसीटीवी से रखी गई निगरानी मंदिरों और कांवड़ मार्गों पर पुलिस के साथ होमगार्ड, राजस्व विभाग, बिजली विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी तैनात रहे। प्रमुख शिवालयों के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया, जबकि यातायात सुचारु बनाए रखने के लिए डायवर्जन व्यवस्था लागू रही। अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि शाम तक जिले के सभी प्रमुख शिवालयों में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रही। पुलिस कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *