![]()
दनियावां के सिंगरियावां पंचायत में रविवार को ग्राम सभा हुई। मुखिया रुबी कुमारी की अध्यक्षता में हुई सभा में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के आवास प्लस-2024 के तहत एआई आधारित सर्वेक्षण से बनी लाभुकों की सूची पेश हुई। आवास प्लस-2024 के लिए एआई तकनीक से पात्र परिवारों का सर्वे हुआ। आवास सहायक राजन गांधी ने यह सूची ग्रामीणों के सामने रखी। इसमें कुल 635 लाभुकों के नाम हैं, जिनमें 255 अनुसूचित जाति और 380 अन्य वर्ग के हैं। समाजसेवी दिलीप कुमार ने सभी नाम पढ़कर सुनाए। ग्रामीणों को सूची देखकर दावा-आपत्ति व सुझाव का मौका मिला। अपात्र नाम हटाने और छूटे जरूरतमंद परिवारों को जोड़ने की मांग उठी। ग्राम सभा के बाद सूची पंचायत कार्यालय के सूचना पटल पर लगा दी गई। मिली आपत्तियों के आधार पर पात्रता की जांच कर आगे कार्रवाई होगी। उपमुखिया रिम्पी देवी समेत जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
Source link
सिंगरियावां में 635 आवास लाभुकों की सूची जारी:अपात्र नाम हटाने और छूटे जरूरतमंदों को जोड़ने की मांग उठी
