![]()
सिंगरौली जिले में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने गुरुवार सुबह सख्त कार्रवाई की है। इस दौरान बिना वैध अभिवहन पास के बोल्डर और गिट्टी का परिवहन करते पाए गए तीन वाहनों को जब्त किया गया है। जब्त वाहनों के खिलाफ अब खनिज नियमों के तहत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, कलेक्टर गौरव बेनल के निर्देश पर जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में खनिज विभाग की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर जांच की। जांच के दौरान बिना अभिवहन पास के बोल्डर का परिवहन करते हुए एक बिना नंबर का ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ा गया, जिसे पुलिस थाना मोरवा में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया। बिना अनुमति ढो रहे थे गिट्टी वहीं, गिट्टी का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर वाहन क्रमांक MP66G0115 और MP66G2132 को भी जब्त कर पुलिस चौकी सासन में सुरक्षित रखा गया है। विभाग ने तीनों वाहनों के खिलाफ खनिज नियमों के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल ने बताया कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। बिना वैध अभिवहन पास के खनिज परिवहन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे।
Source link
सिंगरौली में अवैध खनिज परिवहन पर 3 वाहन जब्त:बिना अनुमति बोल्डर-गिट्टी ढो रहे थे; विभाग ने शुरू की वैधानिक कार्रवाई
