Headlines

बकायन का पुरा गांव में भरा बारिश का पानी:बच्चों का स्कूल जाना भी हुआ मुश्किल, समस्या के जल्द समाधान की मांग




धौलपुर जिले में बारिश के बाद जाटौली ग्राम पंचायत के बकायन का पुरा गांव में मुख्य मार्ग पर जलभराव हो गया है। इससे ग्रामीणों का आवागमन बाधित हुआ है और स्कूली बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई है। पूर्व सरपंच रामफूल कुशवाहा ने बताया कि जिस रास्ते पर पानी भरा है, वह गांव का मुख्य मार्ग है और इसी मार्ग पर विद्यालय भी स्थित है। लगातार जलभराव के कारण ग्रामीणों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। बच्चों की पढ़ाई हो रही प्रभावित
ग्रामीणों हरीशचंद्र, बनवारी, वार्ड पंच नवल, रघुनाथ, भगत, संजय, समुद्र, संजू, रमाकांत और गनेशी ने इस समस्या की जानकारी ग्राम विकास अधिकारी सुमन शर्मा को दी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द पानी की समुचित निकासी कराने की मांग की है, ताकि आवागमन सुचारु हो सके और बच्चों की पढ़ाई पर असर नहीं पड़े। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई, तो आगामी बारिश में स्थिति और गंभीर हो सकती है। उन्होंने प्रशासन से इस समस्या का तत्काल समाधान करने की अपील की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *