![]()
सिरसा जिले में एक कार बेकाबू होकर माइनर में जा गिरी, जिससे कार में सवार दो किसानों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने दोनों शवों को कार से बाहर निकाला और कब्जे में लिया। जानकारी के अनुसार, यह हादसा देसू मलकाना गांव के पास हुआ। मृतकों की पहचान देसू मलकाना निवासी हरनेब सिंह (लगभग 40 वर्ष) और वचित्र सिंह (70 वर्ष) के रूप में हुई है। शनिवार रात को वे दोनों कार में सवार होकर कालांवाली से अपने गांव की ओर लौट रहे थे। उसी दौरान गांव पहुंचने से पहले ये हादसा हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सामने से आ रही गाड़ी की तेज लाइट हादसे का संभावित कारण हो सकती है। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही होगी। मामले की जांच में जुटी पुलिस मामले में कालांवाली थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिरसा के सामान्य अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। अभी पुलिस मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई में जुटी है। हरबेज का इकलौता बेटा और वचित्र के चार बेटे इस हादसे से गांव में शोक का माहौल है। मृतक हरनेब सिंह का एक 18 वर्षीय अविवाहित बेटा है, जबकि वचित्र सिंह के चार बेटे हैं। दोनों खेती-बाड़ी करते थे।
Source link
सिरसा में माइनर में कार गिरी, दो किसानों की मौत:कालांवाली से घर लौटते वक्त हादसा; इकलौते बेटे का पिता
