![]()
सिरोंज में लगातार बारिश के कारण रविवार रात वार्ड नंबर 14 स्थित ढाल बाजार के पास एक पुराने मकान की दीवार गिर गई। इस घटना में मकान के मलबे में दबकर दो मोटरसाइकिलें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। यह घटना रविवार रात करीब 8:30 से 8:45 बजे के बीच हुई। क्षतिग्रस्त हुई मोटरसाइकिलों में एक स्प्लेंडर डीलक्स और एक शाइन शामिल हैं। ये मोटरसाइकिलें छोटू मियां मालिया खेड़ी के मकान के पास चलने वाली बेकरी में काम करने वाले दो कर्मचारियों की थीं। पुलिस के अनुसार, जिस मकान की दीवार गिरी, वह छोटू मियां मालिया खेड़ी का पुराना मकान था। यह मकान पिछले 10-12 सालों से खाली पड़ा था और काफी जर्जर अवस्था में था। शनिवार रात से लगातार हो रही बारिश के कारण मकान में पानी भर गया, जिससे उसकी दीवार ढह गई।
Source link
सिरोंज में बारिश से पुराने मकान की दीवार गिरी:दो मोटरसाइकिलें मलबे में दबकर नष्ट हुईं, कोई जनहानि नहीं
