Headlines

सिवनी जिला जेल के विचाराधीन कैदी की मौत:सीने में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में तोड़ा दम; हत्या के मामले में बंद था




सिवनी जिला जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी की शुक्रवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। सीने में अचानक दर्द उठने के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीने में दर्द के बाद बिगड़ी थी तबीयत मृतक की पहचान संकेत ठाकुर के रूप में हुई है, जो भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत जिला जेल में बंद था। शुक्रवार रात उसने जेल में अचानक सीने में तेज दर्द और घबराहट की शिकायत की। प्राथमिक उपचार के बाद किया गया रेफर तबीयत बिगड़ते ही जेल कर्मियों ने उसे पहले अंदर ही प्राथमिक उपचार दिया। हालत में सुधार न होने पर जेल प्रहरी नरेंद्र डहरवाल व अन्य कर्मचारियों की मदद से तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। हार्ट अटैक की संभावना, जांच जारी कोतवाली प्रभारी सतीश तिवारी ने बताया कि शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्राथमिक तौर पर मौत की वजह हार्ट अटैक (हृदयघात) मानी जा रही है। पुलिस का कहना है कि वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *