![]()
ग्राम सिसोला में पिछले तीन दिन यानी 72 घंटे से लगातार बिजली बंद रहने से परेशान ग्रामीणों का सब्र टूट गया। बिजली नहीं आने से परेशान ग्रामीणों ने देर रात डारडा तुर्की फीडर पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए। फीडर पर ग्रामीणों का धरना रात के अंधेरे में ही दर्जनों ग्रामीण फीडर पर जमा हो गए और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद अधिकारियों ने कोई कदम नहीं उठाया। इस वजह से गांव में पानी का संकट बढ़ गया है। साथ ही, भीषण गर्मी और उमस के बीच रात बिताना मुश्किल हो गया है। धरने पर देवलाल , प्रहलाद मीणा, राजाराम मीणा, धनेश मीणा, विनोद मीणा, विष्णु खंगार, मनीष मीणा, योगेश जाट और कालू स्वामी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। उन्होंने एक साथ कहा कि जब तक बिजली सप्लाई शुरू नहीं होती और लापरवाही करने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई नहीं होती, उनका धरना जारी रहेगा।
Source link
सिसोला में 72 घंटे से बिजली ठप:गुस्से में ग्रामीणों ने डारडा तुर्की फीडर पर डाला डेरा; बोले- रात बिताना मुश्किल
