![]()
सीआरपीएफ हेड कांस्टेबल जितेंद्र यादव का श्रीनगर के शोपियां जिले में बीमारी के कारण निधन हो गया। वह मेरठ के इंचौली थाना क्षेत्र के गाजीपुर गांव के निवासी थे और सीआरपीएफ की 178 बटालियन में तैनात थे। परिजनों ने बताया कि जितेंद्र यादव लंबे समय से शुगर और उच्च रक्तचाप से पीड़ित थे। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। सोमवार देर शाम जितेंद्र यादव का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव गाजीपुर पहुंचा। यहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। सीआरपीएफ के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम सलामी दी। उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्र के लोग शामिल हुए। हालांकि, अंतिम संस्कार के दौरान किसी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के मौके पर नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों ने नाराजगी व्यक्त की। परिजनों के अनुसार, जितेंद्र यादव पिछले महीने ही छुट्टी बिताकर ड्यूटी पर लौटे थे। उनके परिवार में माता-पिता, पत्नी और दो बेटे हैं। उनका छोटा भाई बेंगलुरु में सेना में डॉक्टर के पद पर तैनात है।
Source link
सीआरपीएफ हेड कांस्टेबल जितेंद्र यादव का निधन:शोपियां में ड्यूटी के दौरान बीमारी से निधन
