Headlines

Australia Oldest Test XI Record


17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
नेशनल एंथम के दौरान ऑस्ट्रेलियाई टीम। - Dainik Bhaskar

नेशनल एंथम के दौरान ऑस्ट्रेलियाई टीम।

ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऐसी टीम उतारी, जिसके सभी 11 खिलाड़ी 30 साल या उससे ज्यादा उम्र के हैं। 149 साल के टेस्ट इतिहास में पहली बार टीम में 20 से 29 साल का कोई खिलाड़ी नहीं है।

कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। टीम की औसत उम्र 34.59 साल है। क्रिकेट रिकॉर्ड्स के जानकार रिक फिनले के मुताबिक, करीब 100 साल में ऑस्ट्रेलिया की यह सबसे उम्रदराज टेस्ट टीम है।

इससे पहले 1926 में लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की औसत उम्र 35 साल 341 दिन थी।

पांच खिलाड़ी 35 साल या उससे ज्यादा उम्र के

38 साल के स्पिनर नाथन लायन टीम के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। 30 साल के मैट रेनशॉ सबसे युवा खिलाड़ी हैं।

टीम में पांच खिलाड़ी 35 साल या उससे ज्यादा उम्र के हैं। इनमें नाथन लायन, 37 साल के स्टीव स्मिथ, 36 साल के मिचेल स्टार्क, 35 साल के एलेक्स कैरी और 35 साल के जोश हेजलवुड शामिल हैं।

मेडिन्सन की वापसी से बदला समीकरण

ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाजों में लगातार बदलाव होता रहा था। इसके कारण पिछले कई महीनों से टीम में कम से कम एक खिलाड़ी 30 साल से कम उम्र का रहता था।

डरबन टेस्ट के लिए 34 साल के निक मेडिन्सन की वापसी से यह स्थिति बदल गई। मेडिन्सन दिसंबर 2016 के बाद पहली बार टेस्ट खेल रहे हैं।

मेडिन्सन ने अब तक सिर्फ तीन टेस्ट खेले हैं। उनके ये सभी टेस्ट 2016 में आए थे।

ऑस्ट्रेलिया के 18 सदस्यीय स्क्वॉड की औसत उम्र

ऑस्ट्रेलिया के 18 सदस्यीय स्क्वॉड की औसत उम्र करीब 32.6 साल है। इसमें 30 साल से कम उम्र के सिर्फ तीन खिलाड़ी हैं। 23 साल के कूपर कॉनॉली टीम के सबसे युवा खिलाड़ी हैं। उनके बाद 27 साल के कैमरन ग्रीन और 29 साल के सैम हार्पर हैं।

—————————————–

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के 6 विकेट गिरे:पहले टेस्ट के पहले दिन स्कोर-187/6; यानसन, मुल्डर और नॉर्त्या को 2-2 विकेट

साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन मैच पर पकड़ बना ली। डरबन के किंग्समीड मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट पर 187 रन बनाए। पूरी खबर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *