Headlines

सीतामढ़ी में पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत:मंदिर का प्रसाद खाने के बाद बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान निधन




सीतामढ़ी के बेलसंड थाना क्षेत्र में पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतकों की पहचान नवीन प्रसाद श्रीवास्तव (55) और उनकी पत्नी नीतू कुमारी (52) के रूप में हुई है। वे मूल रूप से बेलसंड के जाफरपुर गांव के रहने वाले थे और वर्तमान में मुजफ्फरपुर में निवास कर रहे थे। दंपती बुधवार को जमीन से जुड़े एक मामले के सिलसिले में अपने पैतृक गांव जाफरपुर आए थे। आवश्यक कार्य पूरा करने के बाद वे वापस मुजफ्फरपुर लौट रहे थे। प्रसाद खाने के कुछ देर बाद बिगड़ी तबीयत इसी दौरान रास्ते में एक मंदिर में उन्होंने प्रसाद ग्रहण किया। परिजनों का कहना है कि प्रसाद खाने के कुछ ही देर बाद दोनों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। हालत गंभीर होने पर उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों के तमाम प्रयासों के बावजूद इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। पति-पत्नी की एक साथ हुई मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं पूरे इलाके में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। फिलहाल मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से होगा मौत का खुलासा पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *