![]()
सीतामढ़ी के रीगा थाना क्षेत्र में शनिवार शाम बेखौफ अपराधियों ने एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान दिनेश यादव के रूप में हुई है, जो चर्चित गैंगस्टर राकेश यादव का भाई बताया जा रहा है। घटना मेहदीनगर के पास हुई, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही रीगा थाना पुलिस और सदर डीएसपी राजीव कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। देखें, मौके से आई तस्वीर… सिलसिलेवार पढे़ं, पूरा मामला… घात लगाए हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की जानकारी के अनुसार, पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने दिनेश यादव पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। उन्हें सात गोलियां लगीं, जिनमें अधिकांश बाजू, कंधे और गर्दन के आसपास लगी थीं। गंभीर रूप से घायल दिनेश यादव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस घटना की सूचना मिलते ही रीगा थाना पुलिस और सदर डीएसपी राजीव कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है। आपसी रंजिश, पुराने विवाद में हत्या की संभावना प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दिनेश यादव प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। हालांकि, हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस आपसी रंजिश, पुराने विवाद और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए सभी पहलुओं से जांच कर रही है। डीएसपी बोले-मामले की जांच की जा रही घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। सदर डीएसपी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Source link
सीतामढ़ी में प्रॉपर्टी डीलर को मारी 7 गोली, हत्या:कंधे-गर्दन में लगी, इनामी गैंगस्टर का भाई था; पुराने विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग
