Headlines

सीधी में शिवसेना ने बिजली व्यवस्था पर ज्ञापन सौंपा:बदहाल आपूर्ति, जले ट्रांसफार्मर; सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी




सीधी जिले में लगातार सामने आ रही बिजली संबंधी समस्याओं को लेकर गुरुवार शाम शिवसेना के पदाधिकारियों ने विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता एसके सिंह बघेल से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें तत्काल कार्रवाई की मांग की गई। संगठन ने जिले के कई ग्रामीण क्षेत्रों में खराब विद्युत व्यवस्था, जले ट्रांसफार्मर, टूटे हुए बिजली तार, अनियमित आपूर्ति और उपभोक्ताओं को मिल रहे कथित गलत बिजली बिलों का मुद्दा उठाया। इन समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की गई। लगातार हो रहीं शिकायतें शिवसेना के प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे ने बताया कि पटपरा, पिपरहा, लहिया, कुसियार, उकरहा, खड्डी, बढ़ौरा-सेमरिया सहित जिले की अनेक पंचायतों में विद्युत व्यवस्था लंबे समय से चरमराई हुई है। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण ग्रामीणों को दिनों तक बिजली नहीं मिल रही है। पांडे ने यह भी बताया कि कुछ बस्तियों और टोलों तक अब भी बिजली सुविधा पूरी तरह नहीं पहुंच सकी है। इसके अतिरिक्त, उपभोक्ताओं को वास्तविक खपत से अधिक बिजली बिल मिलने की शिकायतें भी लगातार सामने आ रही हैं। ज्ञापन मिलने के बाद अधीक्षण अभियंता एसके सिंह बघेल ने मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से तत्काल फोन पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश जारी किए। कंपनी की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में समस्याओं के निराकरण की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही गई। सभी शिकायतों की जांच कराई जाएगी अधीक्षण अभियंता एसके सिंह बघेल ने यह भी बताया कि कंपनी सभी शिकायतों की जांच कराएगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि जिन उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति, ट्रांसफार्मर, लाइन या बिल संबंधी कोई समस्या है, वहां क्षेत्रीय अधिकारियों और कर्मचारियों को भेजकर जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। वहीं, विवेक पांडे ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ और आम जनता की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो शिवसेना जनहित में चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि इसकी पूरी जिम्मेदारी विद्युत विभाग की होगी। गुरुवार शाम करीब 6 बजे ज्ञापन सौंपते समय शिवसेना जिलाध्यक्ष बेनाम सिंह बघेल उर्फ भोले, नगर अध्यक्ष जैनेंद्र सिंह चौहान उर्फ मुन्ना, जिला महामंत्री आशीष मिश्रा सहित बड़ी संख्या में शिवसैनिक मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *