![]()
लुधियाना में पुलिस कमिश्नर (CP) दफ्तर में सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पुलिस की हिरासत में पेशी के लिए लाया गया एक आरोपी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। फरार आरोपी की पहचान सुखविंदर सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद थाना डेहलों पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। आलमगीर साहिब इलाके से पकड़ा था आरोपित जानकारी के अनुसार, थाना डेहलों पुलिस ने सुखविंदर सिंह को आलमगीर साहिब इलाके से पकड़ा था। उसके खिलाफ पुलिस की ओर से कलंदरा दिया गया था। सोमवार दोपहर पुलिसकर्मी उसे आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस कमिश्नर दफ्तर लेकर पहुंचे थे। कागजी कार्रवाई के दौरान पुलिस को चकमा दिया बताया जा रहा है कि सीपी दफ्तर में आरोपित को पेश करने से संबंधित कागजी कार्रवाई चल रही थी। इसी दौरान सुखविंदर सिंह पुलिसकर्मियों की नजर से बचकर दफ्तर के पीछे की तरफ से निकल गया। इसके बाद उसने परिसर में मौजूद लोगों की भीड़ का फायदा उठाया और मुख्य सड़क की ओर भाग गया। पुलिसकर्मियों ने आरोपित को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह मौके से फरार होने में कामयाब रहा। CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू कर दी। आसपास के इलाकों में उसकी तलाश करने के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि आरोपी किस रास्ते से फरार हुआ। थाना प्रभारी बोले- अभी पूरी जानकारी नहीं मिली उधर, थाना डेहलों के प्रभारी ने बताया कि वह ड्यूटी के सिलसिले में बाहर हैं और उन्हें फिलहाल घटना की पूरी जानकारी नहीं मिली है। मामले की पूरी जानकारी मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई के संबंध में बताया जा सकेगा।
Source link
सीपी दफ्तर से पुलिस को चकमा देकर हवालाती फरार:पेशी की कार्रवाई के दौरान पीछे से निकला,भीड़ का फायदा उठाकर भागा; डेहलों पुलिस तलाश में जुटी
