![]()
सीवान शहर में शारदीय नवरात्र और दशहरा के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए नया आदेश जारी किया है। सदर एसडीओ आशुतोष गुप्ता के आदेश के अनुसार, 16 अक्टूबर तक सुबह पांच बजे से रात 12 बजे तक बड़े वाहनों के शहर में प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। 17 से 22 अक्टूबर तक चारपहिया वाहनों पर भी रोक प्रशासन के आदेश के मुताबिक, 17 से 22 अक्टूबर तक बड़े वाहनों के साथ सभी चारपहिया वाहनों के शहर में प्रवेश पर भी पूरी तरह रोक रहेगी। प्रतिबंधित वाहनों को शहर के अंदर जाने के बजाय बाईपास मार्ग का इस्तेमाल करना होगा। इस व्यवस्था का उद्देश्य त्योहार के दौरान बाजारों और प्रमुख सड़कों पर भीड़ को नियंत्रित करना है। एंबुलेंस और आपातकालीन वाहनों को छूट वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध की अवधि में एंबुलेंस, पुलिस वाहन और आपातकालीन सेवाओं में इस्तेमाल होने वाले वाहनों को छूट दी गई है। प्रशासन ने त्योहार के दौरान लोगों की आवाजाही, सुरक्षा और यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया है। नगर थानाध्यक्ष की पहल पर जारी हुआ आदेश यातायात नियंत्रण के लिए नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने सदर एसडीओ को पत्र भेजकर दशहरा के दौरान शहर में बढ़ती भीड़ के मद्देनजर वाहनों के परिचालन को नियंत्रित करने की जरूरत बताई थी। इसके बाद सदर एसडीओ ने यातायात व्यवस्था को लेकर आदेश जारी किया। चार थानों को आदेश लागू कराने की जिम्मेदारी आदेश का अनुपालन कराने की जिम्मेदारी नगर थाना के साथ मुफस्सिल, सराय और महादेवा थाना प्रभारियों को सौंपी गई है। सभी संबंधित थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में प्रतिबंध लागू कराने का निर्देश दिया गया है, ताकि त्योहार के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और आम लोगों को परेशानी न हो। जाम और धूल से राहत मिलने की उम्मीद वाहनों के प्रवेश पर रोक से शहर के व्यवसायियों को भी राहत मिलने की उम्मीद है। कारोबारियों के मुताबिक, रात आठ बजे के बाद बड़े वाहनों की आवाजाही बढ़ने से बाजार की सड़कों पर धूल, जाम और सुरक्षा संबंधी समस्याएं पैदा होती थीं। इससे दुकानदारों को समय से पहले दुकानें बंद करनी पड़ती थीं और आम लोगों को भी असुविधा होती थी। अब रात 12 बजे तक बड़े वाहनों पर प्रतिबंध रहने से बाजार क्षेत्र में यातायात का दबाव कम होने और कारोबार के लिए बेहतर माहौल मिलने की उम्मीद है।
Source link
सीवान में नवरात्र पर ट्रैफिक प्लान लागू:16 अक्टूबर से बड़े वाहनों पर रोक, 17 से सभी चारपहिया वाहनों की नो-एंट्री
