Headlines

सीहोर में अवधपुरी पानी की टंकी के पास दिखा बाघ:खेत में मिले पगचिह्न और बैठने के निशान, वन विभाग की सर्चिंग जारी




सीहोर शहर के रिहायशी इलाकों के पास मंगलवार सुबह बाघ की मौजूदगी से लोगों में दहशत फैल गई। अवधपुरी पानी की टंकी के पास सुबह बाघ दिखाई देने की सूचना मिली। इसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आसपास के इलाके में सर्चिंग शुरू कर दी। स्थानीय रहवासियों के मुताबिक, सुबह पानी की टंकी के पास बाघ को देखा गया था। सूचना मिलने पर वनकर्मियों ने आसपास के खेतों और झाड़ियों की जांच की। सुनेर भाई के खेत में बाघ के पगचिह्न और उसके बैठने के निशान मिले हैं। इसके बाद वन विभाग ने आसपास के क्षेत्र में कॉम्बिंग बढ़ा दी है। खेतों और झाड़ियों में लगातार सर्चिंग वनकर्मी लाठी-डंडों और जरूरी उपकरणों के साथ खेतों और झाड़ियों में बाघ की तलाश कर रहे हैं। वन विभाग का प्रयास है कि बाघ की लोकेशन का पता लगाकर उसे सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर भेजा जाए। बाघ की गतिविधि को देखते हुए आसपास की कॉलोनियों के रहवासियों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। लोगों से कहा गया है कि सुबह-शाम अकेले बाहर निकलने से बचें, बच्चों को घर से बाहर न भेजें और बाघ दिखाई देने या कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर तुरंत वन विभाग को सूचना दें। एक सप्ताह से आसपास के इलाकों में मूवमेंट सीहोर और आसपास के वन क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से बाघ की गतिविधियां सामने आने की जानकारी है। इछावर मार्ग से लगे जंगलों के आसपास भी बाघ की आवाजाही देखे जाने की बात सामने आई थी। वहीं, रातापानी अभयारण्य से सटे बुधनी और शाहगंज क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में पिछले 4-5 दिनों में बाघ और तेंदुए के मूवमेंट की सूचनाएं मिली हैं। वन विभाग के मुताबिक, रिहायशी इलाके जंगलों से लगे होने के कारण कई बार वन्यजीव भोजन या दूसरे कारणों से आबादी की ओर आ जाते हैं। फिलहाल क्षेत्र में गश्त और कॉम्बिंग बढ़ाई गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *