Headlines

सीहोर में बीच हाईवे पर युवक की लाठी-छड़ी से पिटाई:सड़क पर गाड़ियां गुजरती रहीं, दबंग सड़क पर करता रहा मारपीट




सीहोर जिला मुख्यालय के पास इछावर मार्ग पर भाऊंखेड़ी जोड़ के पास एक युवक की बीच हाईवे पर लाठी-छड़ी से पिटाई का वीडियो सामने आया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक व्यक्ति सड़क पर खड़े युवक को छड़ी से पीटता दिखाई दे रहा है। बीच सड़क पर युवक को पीटा वायरल वीडियो में हाईवे से गाड़ियां और मोटरसाइकिल सवार गुजरते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान एक व्यक्ति दूसरे युवक पर छड़ी से लगातार वार करता दिखाई देता है। सड़क से लोग गुजरते रहे, लेकिन किसी ने बीच-बचाव नहीं किया। वीडियो सामने आने के बाद कार्रवाई की मांग दिन-दहाड़े मुख्य मार्ग पर हुई मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में मामला चर्चा में है। लोग युवक की पिटाई करने वाले व्यक्ति पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल, मामले में पुलिस की कार्रवाई को लेकर जानकारी सामने नहीं आई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *