![]()
सीहोर जिले में पिछले नौ दिनों से मानसून की बेरुखी बनी हुई है। लगातार बारिश नहीं होने से उमस और गर्मी बढ़ गई है, जबकि खेतों में खड़ी खरीफ फसलों को पानी की सख्त जरूरत महसूस होने लगी है। इसके बावजूद किसान बोनी के बचे हुए कार्य पूरे करने में जुटे हैं और अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने राहत भरा पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के अनुसार, 20 और 21 जुलाई से मानसून फिर सक्रिय हो सकता है, जबकि 22 से 24 जुलाई के बीच जिले में अच्छी बारिश होने की संभावना है। 20 जुलाई से मानसून के फिर सक्रिय होने के आसार मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में हल्की से मध्यम बारिश की शुरुआत हो सकती है। इसके बाद 22 से 24 जुलाई के दौरान अच्छी वर्षा होने का अनुमान है। यदि पूर्वानुमान सही रहा तो इससे किसानों को बड़ी राहत मिलेगी और खेतों में नमी लौटने के साथ खरीफ फसलों की बढ़वार में सुधार होगा। औसत वर्षा पिछले साल से कम जिले में 1 जून से 17 जुलाई तक 13.97 इंच औसत वर्षा दर्ज की गई है। पिछले वर्ष इसी अवधि में 17.51 इंच बारिश हुई थी। इस तरह इस बार अब तक औसतन 3.54 इंच कम वर्षा रिकॉर्ड की गई है। 17 जुलाई को जिले के किसी भी वर्षामापी केंद्र पर बारिश दर्ज नहीं हुई और पूरा दिन मौसम शुष्क बना रहा। आष्टा में सबसे ज्यादा, श्यामापुर में सबसे कम बारिश वर्षामापी केंद्रों के अनुसार 17 जुलाई तक जिले में सर्वाधिक वर्षा आष्टा ब्लॉक में 19.29 इंच दर्ज की गई। इसके अलावा— कृषि और जलस्तर के लिए अहम होगी अगली बारिश विशेषज्ञों का मानना है कि अगले कुछ दिनों में होने वाली बारिश खरीफ फसलों के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होगी। इससे खेतों में नमी बढ़ेगी, जलस्तर में सुधार होगा और किसानों को सिंचाई की चिंता से राहत मिल सकेगी। फिलहाल जिले के किसान मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अच्छी बारिश की उम्मीद लगाए हुए हैं।
Source link
सीहोर में 9 दिन से थमा मानसून, किसान चिंतित:मौसम विभाग ने 20 जुलाई से बारिश की वापसी का अनुमान जताया;फसलों को मिलेगी राहत
