Headlines

सुंदरनगर में वोल्वो बस से 143 ग्राम चिट्टा बरामद:कुल्लू निवासी 2 आरोपी गिरफ्तार, बिलासपुर से मंडी आ रही थी बस




नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुंदरनगर पुलिस थाना की टीम ने मंगलवार को पुंघ फोरलेन क्षेत्र में नाकाबंदी और वाहन जांच के दौरान 2 यात्रियों से 143 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। यह कार्रवाई बिलासपुर से मंडी आ रही एक वोल्वो बस की तलाशी के दौरान की गई। आरोपियों की पहचान जिला कुल्लू निवासी हनीश ठाकुर और मनाली, जिला कुल्लू निवासी अंशिता नेगी के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 और 29 के तहत एफआईआर संख्या 172/2026 दिनांक 28 जुलाई दर्ज की है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस बरामद चिट्टे के स्रोत और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता का भी पता लगा रही है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी: पुलिस ने कहा कि मंडी पुलिस नशा तस्करी के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। ऐसे अपराधों में शामिल किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने आम जनता से भी नशे के खिलाफ पुलिस का सहयोग करने की अपील की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *