Headlines

सुपौल के मिरचईया नदी में नहाने गया युवक डूबकर लापता:16 घंटे बाद भी नहीं मिला, NDRF का सर्च ऑपरेशन जारी




सुपौल जिले के प्रतापगंज प्रखंड की तेकूना पंचायत स्थित इमामपट्टी गांव में मिरचईया नदी में डूबने से एक युवक लापता हो गया। घटना रविवार शाम की है। सोमवार सुबह करीब 10:45 बजे तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका था। उसकी तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। लापता युवक की पहचान भवानीपुर दक्षिण पंचायत के वार्ड संख्या-3 निवासी शनिचर दास (पिता- मुशहरु दास) के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि ग्रामीणों की भीड़ नदी किनारे जुटी रही। सोमवार सुबह दोबारा अभियान शुरू जानकारी के अनुसार, शनिचर दास रविवार शाम मिरचईया नदी में नहाने के लिए गया था। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। स्थानीय लोगों ने नदी में खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद घटना की सूचना प्रतापगंज थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से देर शाम तक खोज अभियान चलाया गया। हालांकि अंधेरा होने और नदी की गहराई के कारण युवक का पता नहीं चल सका। सोमवार सुबह दोबारा अभियान शुरू किया गया। टीम नदी में लगातार चला रही सर्च ऑपरेशन एनडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची और आधुनिक उपकरणों की मदद से नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। प्रतापगंज थानाध्यक्ष रोशन कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक नदी में नहाने गया था और इसी दौरान डूब गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की तथा एनडीआरएफ की टीम को बुलाकर खोज अभियान शुरू कराया गया है। समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका था। एनडीआरएफ की टीम नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। पुलिस का कहना है कि युवक की तलाश जारी है और अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक उसका पता नहीं चल जाता। घटना के बाद गांव में शोक और चिंता का माहौल बना हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *