Headlines

सुपौल में तिलयुगा नदी में डूबा 9 साल का छात्र:शौच के लिए गया था किनारे; पैर फिसलने से गहरे पानी में गया, मौत




सुपौल जिले के मरौना थाना क्षेत्र के हररी पंचायत के वार्ड 11 स्थित झिंगवा गांव के पास तिलयुगा नदी में डूबने से 9 वर्षीय छात्र आदित्य कुमार की मौत हो गई। घटना गुरुवार शाम की है। बताया गया कि आदित्य शौच करने के लिए नदी किनारे गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बच्चे की तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने नदी से आदित्य का शव बाहर निकाला। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। आसपास के गांवों में भी मातम का माहौल है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा सूचना मिलने पर हररी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि विवेक यादव समेत अन्य जनप्रतिनिधि और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद अंचलाधिकारी और मरौना थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सुपौल भेज दिया। दो भाइयों और एक बहन में मंझला था आदित्य मृतक की पहचान हररी पंचायत के वार्ड 11 निवासी श्याम यादव के करीब 9 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार के रूप में हुई है। वह कक्षा 3 का छात्र था। परिजनों के अनुसार, आदित्य दो भाइयों और एक बहन में मंझला था। उसकी मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आपदा सहायता राशि देने की होगी कार्रवाई मरौना के अंचलाधिकारी अभिजीत ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद नियमानुसार आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद मृतक के परिजनों को सरकारी योजना के तहत आपदा सहायता राशि उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *