Headlines

सुल्तानपुर शिक्षक दंपति हत्याकांड में शव यात्रा रोकी गई:शिक्षक संघ ने पुलिस-प्रशासन से सुरक्षा और हत्याकांड के खुलासे की लिखित मांग की




सुल्तानपुर के शिक्षक दम्पति हत्याकांड में बुधवार दूसरे दिन नया मोड़ आ गया है। दोनों शवों को धोपाप घाट पर अंतिम संस्कार के लिए ले जाते समय शिक्षक संघ ने रास्ते में रोक दिया है। सड़क पर बैठकर पुलिस-प्रशासन से आश्वासन व सुरक्षा की लिखित मांगकर रहे हैं। कादीपुर के कुंभी डडिया गांव में मंगलवार को मोतिगरपुर शिक्षक संघ के अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता सिंह का लहूलुहान हालत में उनके निजी स्कूल में शव मिला था। दोनों की फावड़े और कुल्हाड़ी से हमलाकर हत्या की गई थी। मंगलवार देर रात 1:30 बजे पति-पत्नी के शवों का पोस्टमार्टम हुआ और देर रात शव गांव ले जाया गया। आज सुबह 9 बजे के बाद जब घर से शव यात्रा निकली तो रिश्तेदार महिलाओं की चीखे निकल पड़ी। बड़ी संख्या में रिश्तेदार, ग्रामीण और शिक्षक संघ के पदाधिकारी शव यात्रा में शामिल हुए हैं। घर से अंतिम संस्कार के लिए शवो को धोपाप घाट ले जाया जा रहा था। जैसे ही शव यात्रा धोपाप रोड पर पहुंची तभी शिक्षक संघ ने धोपाप पुल से कादीपुर रोड पर पुल से 300 मीटर आगे शवों को रुकवा दिया। वे सभी मांग करने लगे कि प्रशासन घटना का अनावरण कब तक करेगा इसको लिखित में दे और बेटे व परिवार को अब तक जो सुरक्षा नहीं दी गई वो सुरक्षा दी जाए। प्रदेश स्तर के नेता अंतिम संस्कार में पहुंच रहे साथ ही ये भी आरोप है कि प्रशासन के उच्च अधिकारियों ने अब तक बेटे से संपर्क तक नहीं किया। वहीं ये भी बताया जा रहा है कि शिक्षक संघ के प्रदेश स्तर के नेता अंतिम संस्कार में पहुंच रहे हैं। उधर एडीएम कादीपुर विनीत कुमार, सीओ कादीपुर विनय गौतम शिक्षक संघ से वार्ता कर रहे हैं। पूर्व विधायक सपा नेता भगेलू राम भी मौके पर पहुंचे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *