Headlines

सूरजपुर में नकली गहने बेचकर लाखों की ठगी, FIR दर्ज:महिलाओं को आरोपियों ने थमाया नकली सोना, कई गांव में महिलाएं हुई शिकार




सूरजपुर के रामानुजनगर ब्लॉक के गांवों में पिता-पुत्र ने महिलाओं को सोने के गहने बताकर नकली गहने बेच दिए और लाखों की ठगी कर ली है। एक पीड़ित महिला ने मामले में रिपोर्ट रामानुजनगर थाने में दर्ज कराई है। शक होने पर महिला ने जांच कराई तो जेवर सोने का नहीं निकला। पुलिस ने दोनों के खिलाफ FIR दर्ज की है। जानकारी के मुताबिक, रामानुजनगर थाना क्षेत्र के शिवपुर निवासी दुर्गावती सिंह (30 वर्ष) ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मार्च 2026 में नारायणपुर निवासी रूपेश साहू और उसके पिता ललन साहू गांव आये थे। दोनों ने सोने का जेवर दिखाया, जो दिखने में असली सोने जैसा था। दुर्गावती सिंह के साथ कई महिलाओं ने उनसे जेवर खरीदे। जांच में नकली मिला जेवर, तो शिकायत दुर्गावती सिंह ने बताया कि उसे पिता-पुत्र ने 80 हजार रुपये में सोना का बड़ा लाकेट दो नग, एक छोटा लाकेट एवं चांदी का पायल एक जोड़ी, चांदी की अंगूठी एक नग दी। पिता-पुत्र ने गांव के मालती को 21000 रूपये, चमेली सिंह को 16000 रूपये तथा सांता सिंह को 47200 रूपये एवं कलावती सिंह को 39400 रूपये का सोना-चांदी का आभूषण बेचा। शंका होने पर दुर्गावती सिंह ने जानकारों को सोने-चांदी का जेवर दिखाया तो उन्होंने बताया कि यह नकली है। शिवपुर की महिलाओं से दो लाख 3 हजार रुपये की ठगी की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि आरोपी पिता-पुत्र ने भुवनेश्वरपुर, बद्रिकाआश्रम के आसपास गांवों में भी सोना-चांदी का आभूषण देकर धोखाधड़ी की है। मामले में रिपोर्ट पर पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ धारा 318(4), 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *