![]()
सवाई माधोपुर में भालू के साथ सेल्फी और रील बनाने के लिए लोग उसके बेहद करीब पहुंच गए। अपने बच्चे के साथ सड़क किनारे बैठी मादा भालू ने लोगों को पास आते देखा तो अचानक आक्रामक हो गई और अटैक करने की मुद्रा में खड़ी हो गई। भालू का रुख देखकर रील बना रहे लोग पीछे हटकर भागे, जिसके बाद मादा भालू अपने बच्चे को लेकर जंगल की ओर चली गई। करीब 15 से 20 मिनट तक सड़क किनारे भालू और उसके बच्चे को देखने के लिए भीड़ जमा रही और पूरे समय लोगों में कौतूहल के साथ डर का माहौल बना रहा। देखें … घटना से जुड़ी तस्वीरें सुरक्षा दीवार पार कर सड़क किनारे आया भालू और बच्चा जानकारी के अनुसार, गणेश धाम के पास रणथंभौर की सुरक्षा दीवार पार कर एक मादा भालू अपने बच्चे के साथ सड़क किनारे आ गई थह। भालू को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मादा भालू और उसका बच्चा करीब 15 से 20 मिनट तक सड़क किनारे बैठे रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उन्हें देखने के लिए जमा हो गए और कुछ लोग भालू के साथ सेल्फी लेने लगे। इसके बाद कुछ लोग रील बनाने के लिए मादा भालू के बिल्कुल करीब पहुंच गए। लोगों को अपने पास आता देख मादा भालू आक्रामक हो गई। मादा भालू के आक्रामक होते ही पीछे हटे लोग मादा भालू के आक्रामक होने और चार्ज करने के लिए खड़े होते ही लोग तुरंत उससे दूर हो गए। इसके बाद मादा भालू अपने बच्चे को लेकर रणथंभौर की सुरक्षा दीवार की तरफ गई और जंगल में चली गई। गनीमत रही कि इस दौरान कोई दुर्घटना नहीं हुई।
Source link
सेल्फी-रील बनाने मादा भालू के करीब पहुंच गए लोग:सड़क किनारे बच्चे के साथ बैठी थी, अटैक करने के लिए आक्रामक हुई तो भागे लोग
