![]()
शाजापुर जिले में पिछले सात दिनों से बारिश नहीं होने के कारण एक बार फिर गर्मी और उमस बढ़ गई है। रोजाना आसमान में बादल छा रहे हैं, लेकिन बारिश नहीं हो रही है। मंगलवार को भी दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही। बारिश थमने से तीन डिग्री बढ़ा तापमान बारिश नहीं होने से दिन का अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री तक पहुंच गया है। इससे लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। करीब एक सप्ताह पहले जिले में लगातार झमाझम बारिश हुई थी, जिसके चलते मौसम ठंडा हो गया था और अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री दर्ज किया जा रहा था। अब बारिश का दौर थमने के बाद तापमान में करीब 3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। अगले दो दिन बारिश की संभावना मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार से अगले दो दिनों तक जिले के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान कुछ स्थानों पर तेज बारिश, जबकि कहीं-कहीं रिमझिम वर्षा होने की संभावना है। इसके बाद मौसम फिर साफ होने और बारिश की गतिविधियां कम होने का अनुमान है। कलेक्ट्रेट कार्यालय से जारी वर्षा रिपोर्ट के अनुसार, 1 जून से 25 अगस्त तक शाजापुर जिले में औसतन 20.40 इंच बारिश दर्ज की गई है। हालांकि पिछले एक सप्ताह से बारिश नहीं होने के कारण लोगों की चिंता बढ़ गई है। किसानों को बारिश का इंतजार बारिश की लंबी खेंच से किसान भी चिंतित हैं। खेतों में खड़ी फसलों के लिए आगामी बारिश महत्वपूर्ण मानी जा रही है। किसान अब मौसम के फिर सक्रिय होने और अच्छी बारिश होने का इंतजार कर रहे हैं।
Source link
शाजापुर में 7 दिन से बारिश थमी, तापमान 32 डिग्री:उमस से बढ़ी परेशानी; अगले दो दिन कुछ स्थानों पर बारिश के आसार
