Headlines

सोनीपत में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बच्ची को मारी टक्कर, मौत:चौथी क्लास की छात्रा थी; ड्राइवर पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप




सोनीपत में ककरोई रोड पर देर शाम एक बेकाबू ट्रैक्टर की चपेट में आने से 11 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सीवरेज सफाई कार्य में लगे ट्रैक्टर-ट्रॉली काफी तेज रफ्तार में थे, जिसकी चपेट में आने से चौथी कक्षा की छात्रा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। आरोपी की तलाश में पुलिस जुट चुकी है। बच्ची की मौत के बाद परिवार में मातम को माहौल है। परिजनों ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वे दहिया कॉलोनी की गली नंबर पांच में रहते हैं। उनकी 11 वर्षीय खुशी उर्फ ओमश्री (चौथी की छात्रा) बुधवार शाम अपने घर के पास मौजूद थी। इसी दौरान कालूपुर की तरफ से सीवरेज साफ करने वाला एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ककरोई रोड की दिशा में तेजी से आ रहा था। गली नंबर-5 के पास चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए खुशी को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मौके पर ही बच्ची की मौत हादसा इतना भीषण था कि गंभीर रूप से घायल बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की आवाज सुनते ही आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े, लेकिन तब तक मासूम की सांसें थम चुकी थीं। सूचना मिलते ही मृतका के परिजन भी वहां पहुंचे। बच्ची का शव देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ लग गई। ​पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी हादसे की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभाला। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज किया परिजनों के बयानों के आधार पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *