Headlines

साक्षरता विभाग उपसचिव ने स्कूल का निरीक्षण किया



बुधवार को झारखण्ड सरकार के स्कूली शिक्षा साक्षरता विभाग के उपसचिव जयवन्ति देवगम ने नावाबाजार के कंडा पीएम श्री उत्क्रमित प्लस टू हाई स्कूल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उपसचिव ने शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यालय की साफ-सफाई, कार्यालय, कक्षा संचालन, पुस्तकालय, शौचालय, प्रयोगशाला, आईसीटी लैब, स्मार्ट क्लास, विज्ञान प्रयोगशाला, व्यावसायिक रिटेल, मल्टिस्किल लैब इत्यादि के साथ भवन में सामग्रियों के रखरखाव का बारीकी से निरीक्षण किया। बाल संसद के प्रधानमंत्री ने आर्ट एंड क्राफ्ट से बनाया गया गुलाब का पौधा भेंट किया। निरीक्षण के बाद उपसचिव जयवन्ति देवगम ने प्रभारी प्राचार्य सुमित शंकर सहित सभी से बातचीत की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *