![]()
शिमला शहर और सोलन के अर्की में रिहायशी इलाकों में तेंदुए की दस्तक ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। सोलन जिले के अर्की क्षेत्र के कुन गांव में एक तेंदुआ घर के आंगन में पहुंच गया। तेंदुआ कुछ देर तक घर के आंगन में टहलता रहा। इसके बाद घर के आंगन में ही आराम से बैठ गया। तेंदुए की यह गतिविधि घर पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। गांव में तेंदुए की मौजूदगी से परिवार और गांव के लोग में दहशत का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि इससे पहले तेंदुआ काफी देर तक शिकार की तलाश में गांव में घूमता रहा। शिमला के रिरका में भी सुबह तेंदुआ दिखाई दिया शिमला के टूटीकंडी क्षेत्र के रिरका गांव में भी बुधवार सुबह 4 बजकर 52 मिनट पर तेंदुआ दिखाई दिया। रिरका में तेंदुआ रामेश्वरी जनरल स्टोर के बाहर घूमता रहा। सुबह के समय रिहायशी इलाके में तेंदुए की मौजूदगी से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। शिकार की तलाश में रिहायशी इलाकों का रुख जानकारों के मुताबिक- तेंदुए अक्सर रात या सुबह के समय शिकार की तलाश में जंगल से निकलकर आबादी के नजदीक पहुंच जाते हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में जंगलों से सटे रिहायशी इलाकों में कुत्ते, मवेशी और अन्य छोटे पशु इनके आसान शिकार बन सकते हैं। ऐसे में सतर्कता जरूरी है।
Source link
सोलन में घर के आंगन में आराम कर रहा तेंदुआ,VIDEO:शिमला में जनरल स्टोर तक पहुंचा, रिहायशी इलाकों में दस्तक से दहशत में लोग
