![]()
हांसी में सोलर प्लेट पर सब्सिडी दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 1 लाख 15 हजार 260 रुपए की ठगी हुई है। मामले में साइबर थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बिहार के पटना निवासी सन्नी पुत्र संजय प्रसाद के रूप में हुई है। साइबर थाना पुलिस के उप निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र निवासी प्रीतम ने शिकायत दी थी। प्रीतम को सोलर प्लेट पर सब्सिडी दिलाने के नाम पर एक फोन आया था। कॉल करने वाले साइबर ठगों ने सब्सिडी दिलाने के लिए अलग-अलग बहाने बनाए। उन्होंने प्रीतम से ऑनलाइन कुल 1,15,260 रुपए अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करवा लिए। लेन-देन से जुड़े तथ्यों की हुई जांच कुछ समय बाद प्रीतम को अपने साथ हुई ठगी का पता चला। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर साइबर अपराध थाना हांसी में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने बैंक खातों और लेनदेन से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी सन्नी को गिरफ्तार कर लिया। हांसी पुलिस की आमजन से अपील पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोलर सब्सिडी या किसी सरकारी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर आने वाली अनजान कॉल पर भरोसा न करें। किसी भी व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक की जानकारी, यूपीआई पिन या अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें। अनजान व्यक्ति के कहने पर किसी खाते में पैसे भी ट्रांसफर न करें। साइबर ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें।
Source link
सोलर सब्सिडी के नाम पर ₹1.15 लाख की ठगी:हांसी पुलिस ने आरोपी किया गिरफ्तार; बिहार का रहने वाला
